
लड़की देखने गए थे पिता-पुत्र, हादसे में 2 की मौत
जांजगीर-चांपा में बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बेटा जख्मी, रिश्तेदार की मौत
जांजगीर-चांपा जिले में बोलेरो ने एक बाइक सवार पिता-पुत्र और रिश्तेदार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर पिता मोतिल्ला बारेठ की मौत हो गई। वहीं बेटा बसंत बारेठ गंभीर रूप से घायल है, जिसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुडगहन निवासी मोतिल्ला, बेटा बसंत और एक और रिश्तेदार नाम (52) के साथ लड़की देखकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रैनपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पर सवार बलौदा निवासी नान (52 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही पिता पुत्र को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए बलौदा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां मोतिल्ला (56) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक युवक बंसत बुडगहन को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। बलौदा पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। साथ ही ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



