Advertisment
नई दिल्ली

बस्तर के नक्सल पीड़ितों का दिल्ली में मौन प्रदर्शन, न्याय और शांति की मांग की बुलंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल हिंसा से पीड़ित समूह ने गुरुवार को मौन विरोध प्रदर्शन किया. बस्तर में नक्सल हिंसा से प्रभावित हुए ये लोग दिल्ली पहुंचे और बस्तर शांति समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को शुरू हुआ यह प्रदर्शन कर्तव्य पथ से शुरू होकर दिल्ली के जंतर मंतर तक पहुंच गया. सभी लोगों ने बस्तर मं शांति और न्याय की मांग की.

“नक्सल हिंसा से हमारा जीवन हुआ तबाह”: प्रदर्शन में शामिल होने आए बस्तर शांति समिति के समन्वयक मंगूराम कवाड़े ने बस्तर के नक्सल पीड़ितों की आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि हम दशकों से नक्सली हिंसा से पीड़ित हैं. हमारे गांव तबाह हो गए हैं और हमारा क्षेत्र विकास से वंचित हैं. हम लोग गई दशकों से नक्सलवाद से जूझ रहे हैं. नक्सली हिंसा में हमारा जीवन तबाह हो चुका है.

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस का ऐलान

“आईईडी धमाकों में जीवन हो रहा बर्बाद”: नक्सल हिंसा की कहानी बताते हुए बस्तर के गुड्डुराम लेकाम ने अपनी कहानी बयां की. उन्होंने मीडिया को बताया कि” वह खेतों से मिर्च तोड़कर घर लौट रहे थे, तभी जंगल में बारुदी सुरंग ब्लास्ट हुआ और इस घटना में उनका पैर कट गया. मैं नहीं चाहता कि किसी और को भी यही तकलीफ झेलनी पड़े, इसलिए हमारे क्षेत्र से नक्सलवाद को खत्म करना जरूरी है. इसलिए हम आज यहां विरोध प्रदर्शन करने आए हैं

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे बस्तर के लोगों ने मैं चुप हूं बस्तर, लेकिन मैं आज बोलती हूं जैसे नारे लिखे थे. इस तरह बस्तर के नक्सल पीड़ित लोगों ने दिल्ली में अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की है.

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह पर टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत! जानिए पूरा मामला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles