Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

कलेक्टोरेट रोड जाम करने वालों के खिलाफ FIR, फिलिस्तीन झंडा लगाने वालों के समर्थन में हुआ था प्रदर्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर : फिलिस्तीन झंडा विवाद मामले में पुलिस ने रास्ता रोककर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज हुई है.

क्या है मामला ?: बिलासपुर में कुछ उपद्रवियों ने फिलिस्तीन का झंडा लगाया था.जिसके खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तारी की.लेकिन गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानत देने के लिए कुछ लोग सड़क पर हंगामा करने लगे.आरोपियों की जमानत के लिए भीड़ कलेक्टोरेट के सामने धरने पर बैठ गई.

महिला समेत अन्य के खिलाफ FIR : करीब सैकड़ों लोगों के सड़क पर बैठने के कारण जाम जैसे हालात हो गए थे. इसके कारण यातायात बाधित हो गया था. मामले में चक्काजाम से प्रभावित प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में एक महिला समेत अन्य पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में 400 जवान तैनात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles