Advertisment
नई दिल्ली

संसद भवन के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली। नए संसद भवन के पास युवक ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है। युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण का फिलहाल अज्ञात है।

मौके से 2 पन्ने का अधजला नोट मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है. बता दें कि घायल को घटना के तुरंत बाद कंबल से ढका गया था। पुलिस के मुताबिक शख्स ने रेल भवन के पास पार्क में खुद को आग लगाई। उसके बाद संसद भवन की तरफ भागने लगा।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

इसे भी पढ़ें:  नई दिल्ली स्टेशन हादसे पर हाई कोर्ट ने रेलवे से मांगा जवाब; आप जरूरत से ज्यादा टिकट क्यों बेचते हैं?

बता दें कि पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है। शख्स ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेल भवन के बाहर खुद को आग लगाने वाले शख्स की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। जितेंद्र की उम्र करीब 28 साल है। वह यूपी के बागपत का रहने वाला है. बागपत की ही कुछ मामला है, जिसको लेकर वह परेशान था। फिलहाल जितेंद्र का RML अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस को जली हुई एक नोटबुक भी बरामद हुई है।

इसे भी पढ़ें:  कोविशिल्ड टीका लगवाया है तो भी डरने की जरूरत नहीं है, सीरम इंस्टीट्यूट ने पहले ही दे दी थी यह जानकारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles