Advertisment
Uncategorized

रूस ने पहली बार यूक्रेन पर दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, दुनिया में बढ़ी चिंता

contact for Ad1
S G Travels

रूस-यूक्रेन युद्ध अब खतरनाक होता जा रहा है दोनों देशों के बीच जारी लड़ाई को लेकर दुनिया में चिंता बढ़ रही है। इस बार रूस ने यूक्रेन पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह मिसाइल काफी खतरनाक मानी जा रही है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने उस पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है।

दरअसल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल हजारों मील की दूरी तय कर लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखने वाली मिसाइल है। यूक्रेन ने रूस पर अस्त्रखान क्षेत्र से लॉन्च की गई एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, ताम्बोव क्षेत्र में मिग-31K फाइटर जेट से दागने का भी दावा किया है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के बीजेपी नेता का दावा, बिटक्वॉइन घोटाले में भूपेश भी शामिल

मिसाइल में कोई परमाणु हथियार नहीं था
वायु सेना के अधिकारी ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन में जो इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की, उसमें परमाणु चार्ज नहीं था।  अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल हथियार में कोई परमाणु हथियार लगाया गया था।

वहीं रूसी सेना का दावा है कि उसने ब्रिटेन में निर्मित दो स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया है, लेकिन सेना ने यह जानकारी नहीं दी कि मिसाइलें किस इलाके और किस वक्त दागी गई थीं। वहीं यूक्रेन की वायु सेना का कहना है कि विमान-रोधी मिसाइल बलों की इकाइयों ने 6 Kh-101 मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। हालांकि, अभी किसी भी नागरिक के घायल होने की जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  धान की रखवाली करने खेत गए किसान की हत्या, तीन दिन से नहीं पहुंचा था घर

अमेरिका ने मामले में क्या कहा?
अमेरिका ने कहा कि वह रूसी हमलों के खिलाफ यूक्रेन के लोगों की सहायता के लिए गैर-कार्मिक विरोधी बारूदी सुरंगें प्रदान करने का काम करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने का कहना है कि कार्मिक-विरोधी बारूदी सुरंगें उपलब्ध कराने का निर्णय पूर्वी यूक्रेन में रूस की सैन्य प्रगति को रोकने के लिए लिया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles