Advertisment
छत्तीसगढ़

दादी की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने हाशिया से खुद को काटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी विकास कश्यप ने जेल परिसर में आत्मघाती प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, विकास ने किचन में रखी हाशिया से खुद पर प्राणघातक हमला कर लिया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जेल अधीक्षक के अनुसार, बंदी की मानसिक स्थिति पूर्व से ही ठीक नहीं थी और उसका चिकित्सकीय उपचार कराया जा रहा था। हालत में सुधार होने पर उसे जेल परिसर में झाड़ू-पोछे का कार्य सौंपा गया था।

बताया गया कि विकास कश्यप अपनी ही दादी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह पूर्व में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की घटनाओं में भी संलिप्त रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, परिवारजनों ने उससे मुलाकात करना भी बंद कर दिया था। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक दूरी के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।बिलासपुर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास भुगत रहा हैं।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष में बदली:नशे में धुत देवर ने की उल्टी, भाभी ने सिर पर किया कुल्हाड़ी से वार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles