Advertisment
Uncategorized

रायपुर के बीजेपी नेता का दावा, बिटक्वॉइन घोटाले में भूपेश भी शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। जहां भी घोटाला हो भूपेश बघेल से कनेक्शन होने के आरोप लग जाते हैं। पहले महादेव सट्टा और अब बिटक्वॉइन घोटाला मामले में भूपेश बघेल का नाम सामने आ रहा है। दरअसल बिटक्वॉइन घोटाला को लेकर छत्तीसगढ़ में ईडी की दबिश के बाद भाजपा ने आरोपी गौरव मेहता का भूपेश बघेल के साथ कनेक्शन होने का आरोप लगाया है।

 

दरअसल बिटक्वॉइन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने गौरव मेहता के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान गौरव मेहता और उनके भाइयों के नाम पर कई कंपनी होने का खुलासा किया है। वहीं, इस कार्रवाई के बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाया है। संजय श्रीवास्तव ने मीडिया के सामने सवाल दागते हुए पूछा है कि हर भ्रष्टाचार और अपराध में कांग्रेस नेताओं का नाम क्यों?

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी की ‘लाल किताब’ पर बवाल, नागपुर रैली में बांटे गए किताब के अंदर ऐसा क्या है जो हो गया हंगामा

मीडिया को संबोधित करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी गौरव मेहता छत्तीसगढ़ का निवासी है और उसका पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी जुड़े होने की संभावना है। संजय श्रीवास्तव की मानें तो महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का नाम भी इस मामले में सामने आया है। संजय श्रीवास्तव ने पूछा है कि हर भ्रष्टाचार और अपराध में कांग्रेस नेताओं का नाम क्यों? संजय श्रीवास्तव ने आगे कहा कि बिटकॉइन घोटाले के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं। मामले में कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता नज़र आ रही है। पिछले 5 वर्षों में भूपेश के करीबी और रिश्तेदार जेल में हैं। गौरव मेहता के भूपेश बघेल से संबंध होने की आशंका है। हर आरोपी से भूपेश बघेल का कनेक्शन क्यों? हर बड़े घोटाले में कांग्रेस का नाम क्यों? कांग्रेस नेताओं को जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में नशा तस्कर फैला रहे अपना जाल, नशे में सड़क पर झूमती लड़की का वीडियो वायरल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles