Advertisment
Uncategorized

देवर की शादी होते ही भाभी ने क‍िया ऐसा काम, घरवालों के पैरों तले खि‍सक गई जमीन; तुरंत बुलानी पड़ी पुल‍िस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
मवाना। परीक्षितगढ़ कस्बे के मोहल्ला खजूरी दरवाजा में शादी समारोह के घर में बीते मंगलवार रात बड़ी बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे से पंखे पर लटका मिला। नौ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। उधर, मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि कुछ घंटे पहले ही देवर की बारात दुल्हन लेकर लौटी थी। 

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर बढ़ला व हाल पता खजूरी दरवाजा निवासी बलबीर सैनी के दो बेटों में बड़ा बेटा रवि रक्षा मंत्रालय में है। जबकि छोटा बेटा रोहित सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। रवि की नौ माह पूर्व 18 फरवरी को सोनिका उर्फ सोनिया 25 वर्षीय पुत्री मनोज निवासी मोहल्ला तिवड़ी, कोतवाली, जनपद बिजनौर से हुई थी। 

इसे भी पढ़ें:  RSS Chief मोहन भागवत ने मोदी सरकार को दिखाया आईना, कुछ ऐसा कहा कि मच गई खलबली

एक द‍िन पहले सोमवार को देवर रोहित की बारात नोएडा गई थी, जो दुल्हन लेकर मंगलवार सुबह लौटी थी। शाम के समय मंगलगीत के बाद सोनिया अपने कमरे में चली गई। करीब साढ़े दस बजे उसका शव दुप्पटे से पंखे पर लटका मिला। उन्होंने शव नीचे उतारा। इस बीच सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि जब वह पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था। कम दहेज लाने के लिए बेटी की पति, ससुर, देवर, सास बबीता ने गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि आत्महत्या दर्शाने के लिए शव पंखे पर लटका हुआ बताया।

इसे भी पढ़ें:  Chhattisgarh : शादी के बाद सुहागरात के दिन फरार हो गई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles