Advertisment
छत्तीसगढ़

खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गिरे बाइक सवार दो युवक, पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। जिले में गुरुवार रात सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार टकराकर गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया। कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम ग्राम गौरटेक के रहने वाला परमानंद भोई (60) अपने रिश्तेदार उपेश नाग (34) के साथ लिमगांव से घरेलू काम निपटाकर वापस लौट रहा था। उपेश नाग बाइक (CG 04 HV 3929) चला रहा था।

शाम करीब 7 बजे वे नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के आगे तिवारी ढाबा के पास पहुंचे। सड़क पर बिना नंबर और संकेतक के एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसका ड्राइर मौके पर मौजूद नहीं था। बाइक चला रहे उपेश नाग को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे टकरा गई।

इसे भी पढ़ें:  मरवाही विधायक के तलवार उठाने का वीडियो वायरल:जन्मदिन पर समर्थकों ने भेंट की थी; बाबाधाम से लेकर आए थे युवक

टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन इतनी तेज रफ्तार थी कि कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर बसना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles