Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

शौचालय के लिए खुदा गड्ढा बना महिला का कब्र, गिरने से दर्दनाक मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान पार्वती कश्यप, पति राजेश्वर कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पार्वती अपने ही घर में नए शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के पास गई थी, तभी अचानक वह गड्ढे में गिर गई। गड्ढा पानी से भरा हुआ था, जिससे डूबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार पार्वती कश्यप को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने के कारण वह संतुलन खो बैठी और गड्ढे में गिर गई।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा चेकडैम! लाखों की लागत से बना बांध 15 दिन में ही बहा, कमीशनखोरी का लगा आरोप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई मुलमुला पुलिस द्वारा की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles