Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में पुल पार करते समय युवक बहा:कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर यातायात बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतार

contact for Ad1
S G Travels

कोरबा जिले में धौंराभाटा के पास गाजरकला नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। एक युवक ने पुल पार करने की कोशिश की, लेकिन वह पानी की तेज धार में बह गया।

कटघोरा-बिलासपुर मार्ग बंद हो जाने के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के ऊपर से पानी बहने की वजह से यात्री बस, ट्रक ,बाइक और कार सवार फंसे रहे। सभी पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

गांव में घुसा बारिश का पानी।
गांव में घुसा बारिश का पानी।

बारिश का पानी गांव में घुसा

इसे भी पढ़ें:  घर में उगाया गांजा का पौधा:बाड़ी में मिले गांजे के 3 पौधे, नारकोटिक्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

यही हाल जिले के पाली विकासखंड के मुंगाडीह गांव का है। बारिश का पानी गांव में घुस गया है। कई लोग बेघर हो गए और लोगों को जगह खाली करनी पड़ी। ग्रामीणों को सामान छोड़कर भागना पड़ा। वहीं कई लोग सामान खाली करने में लगे रहे।

बाढ़ की वजह से कई लोग हुए बेघर।
बाढ़ की वजह से कई लोग हुए बेघर।

खुंटाघाट जलाशय से छोड़ा गया पानी

बताया जा रहा है कि रतनपुर के खुंटाघाट जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति निर्मित हुई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर नुकसान का जायजा लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  ओडिशा में सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत 5 लोग घायल,

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles