Advertisment
छत्तीसगढ़भिलाई

कोयले से भरी ट्रेन की बोगी में लगी आग:दमकलकर्मियों ने भिलाई नगर स्टेशन पहुंचकर पाया काबू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोयला लोड करके जा रही ट्रेन की बोगी में आग लग गई। लोको पायलट ने जब बोगी से धुआं निकलता हुआ देखा, तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को भिलाई नगर स्टेशन पर खड़ा कराया गया। इधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।

एसडीआरएफ के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें डायल 112 से मंगलवार 12 बजे के करीब सूचना मिली थी कि कोयले से भरी बोगी में आग लगी है। उसे भिलाई नगर स्टेशन पर खड़ा कराया गया है। उन्होंने सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों को वहां भेजा। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने कोयले से भरी बोगी में लगी आग को बड़ी सावधानी से हाईटेंशन तार से खुद का बचाव करते हुए बुझाया।

इसे भी पढ़ें:  तेंदूपत्ता से लदी पिकअप में लगी आग, भीषण गर्मी में बीच सड़क पर उठा आग का बवंडर

आग पर पाया गया काबू

इस आग को बुझाने में एक गाड़ी पानी लगा। समय रहते आग को बुझा लिया गया। अगर आग और अधिक भड़कती, तो ये दूसरी बोगियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। नागेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में कोयले से भरी बोगियों में आग लगने की अक्सर खबर मिलती है। इसे देखते हुए उनकी टीम हमेशा तैनात रहती है। इस बार भी सूचना मिलते ही तुरंत गाड़ी को वहां भेजा गया और महज आधे घंटे में आग को बुझा लिया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles