Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

खाने के लिए मिर्च नहीं देने पर CAF जवान ने अचानक कैंप में की फायरिंग, दो जवानों की जान गई, दो घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट कैंप में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब सीएएफ के एक जवान ने खाना खाने के दौरान अचानक बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में सीएएफ के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे जवान ने अस्पताल आते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल दो जवानों का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, भूताही कैंप में सीएएफ 11 वीं बटालियन में तैनात जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  जश्न के माहौल में घटिया क्वालिटी की मिठाई खाने से बीमार पड़े लोग, परिजनों ने दुकान में किया हंगामा

मिर्च नहीं देने पर जवानों के बीच हुआ विवाद 

बताया जा रहा है कि, अजय सिदार खाना खाने बैठा था। जब उसने खाना परोसने वाले जवान से मिर्च मांगी तो उसने मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इस दौरान गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान का सपोर्ट किया इससे बहस और बढ़ गई।

गुस्साए जवान ने दागी गोलियां

अब गुस्साए अजय सिदार ने खाना छोड़ दिया और अपनी इंसास रायफल उठाकर रूपेश पटेल पर गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अंबुज शुक्ला के पैरों पर गोली लग गई। इस दौरान अन्य जवानों  ने जैसे-तैसे अजय सिदार को काबू में किया।

इसे भी पढ़ें:  मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, हुई दर्दनाक मौत, रोजाना नशे और गाली गालौच से थी परेशान

घटनास्थल पर रवाना हुए एसपी 

इस घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल कैंप के लिए रवाना हो गए हैं। जिस जवान ने फायरिंग की है उसे हिरासत में ले लिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles