Advertisment
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईछत्तीसगढ़

एक और नगर पालिका कांग्रेस के हाथ से फिसली : तीन पार्षदों ने ऐन वक्त पर पाला बदला, भाजपा की गिरिजा चंद्राकर बनीं अध्यक्ष

contact for Ad1
S G Travels

खैरागढ़। नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की रणनीति के चलते एकतरफा हो गया। कांग्रेस के तीन भूमिगत हुए पार्षदों ने एन चुनाव के पहले पाला बदला भाजपा में शामिल हो गए। इसके चलते पालिकाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गिरजा चंद्राकर ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली। कांग्रेस के तीन पार्षदों के पाला बदलने के बाद एक ने भी पार्टी छोड़ा कर भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर दी। जिसके चलते 20 पार्षदों वाली पालिका में भाजपा प्रत्याशी गिरिजा चंद्राकर को 14 और कांग्रेस से प्रत्याशी बनी सुमन पटेल को 6 मत ही मिले । गहमागहमी के बीच आयोजित पालिकाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया 11 बजे शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट...हीट-वेव जैसे हालात:रायपुर-बिलासपुर और राजनांदगांव में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

भाजपा से कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ने अध्यक्ष का पर्चा भरा तो कांग्रेस ने भी बड़ा उलटफेर करते वार्ड पांच की पार्षद सुमन पटेल को प्रत्याशी बनाया। निर्धारित प्रक्रिया के बाद मतदान के लिए पहुँचे पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के बाद घोषित परिणाम में गिरिजा चंद्राकर ने सुमन को 8 मतों से पराजित किया ।

चुनाव के पहले बदला कांग्रेसी पार्षदों ने पाला

नपाध्यक्ष चुनाव के शुरू होने के आधे घंटे पहले ही नपाध्यक्ष रहे शैलेन्द्र वर्मा, सभापति सुमित टांडिया और पार्षद दिलीप राजपूत ने भाजपा कार्यालय पहुँच कर भाजपा की सदस्यता ली। इसके चलते भाजपा का मनोवैज्ञानिक जीत मिल गई। भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इसके बाद भी कांग्रेस पीछे नहीं हटी और चुनाव में  हिस्सा लिया। लेकिन भाजपा की अगुवाई कर रहे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ पार्षदों की संख्या बढ़ाने में सफल रहे और यही जीत का कारण बना।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान, नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखिए पूरी सूची

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles