Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, एक युवती घायल : ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। आरा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव किया। जिससे एक बच्ची को पत्थर लगने से घायल हो गई है। पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। वहीं इस पूरी घटना के बाद से हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।

दरअसल यह पूरा मामला बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जहां के आरा गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पत्थरबाजी के दौरान 15 साल की लड़की के सिर में चोटें आई है। जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा: प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बचाई जान

भारी पुलिस बल तैनात 

माहौल को शांत रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है।

पथराव करने वालों पर मामला दर्ज 

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल हैं। फिलहाल इलाके में सामान्य स्थिति है।

इसे भी पढ़ें:  बृजमोहन अग्रवाल ने छोड़ा मंत्री पद, कैबिनेट की बैठक में दिया इस्तीफा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles