Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024नई दिल्ली

मोदी सरकार 3.0 की टीम लगभग तय, नेताओं को शपथ ग्रहण के लिए जाने लगे कॉल, यहां देखें कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नरेंद्र मोदी आज शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह  शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है और इस वजह से वो एनडीए गठबंधनों के साथ मिलकर सरकार बना रही है। ऐसे में एनडीए समर्थक जेडीयू और टीडीपी की भूमिका भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में ललन सिंह से लेकर राम मोहन नायडू और चिराग पासवान आदि नेता आज शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जीतनराम मांझी, नितिन गडकरी, सुदेश महतो, एचडी कुमार स्वामी, राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी, जयंत चौधरी, राम मोहन नायडू, पी चंद्रशेखर, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी और चिराग पासवान को मंत्री पद की शपथ लेने का कॉल गया है। यहां देखें मोदी सरकार की नई कैबिनेट के मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

इसे भी पढ़ें:  LIVE बिलासपुर में राहुल गांधी की सभा

पार्टी के इन नेताओं को मिला कॉल:
टीडीपी: राम मोहन नायडू
जेडीयू: ललन सिंह
एलजेपी: चिराग पासवान
हम पार्टी: जीतनराम मांझी
आरएलडी: जयंत चौधरी
अपना दल: अनुप्रिया पटेल
एएसजेयू पार्टी: सुदेश महतो

संभावित मंत्रियों की सूची:
बिहार:

  • राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी)
  • संजय जायसवाल (बीजेपी)
  • नित्यानंद राय (बीजेपी)
  • ललन सिंह (जेडीयू)
  • सुनील कुमार (जेडीयू)
  • कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू)
  • रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)
  • संजय झा (जेडीयू)
  • जीतनराम मांझी (हम)
  • चिराग पासवान (एलजेपी)

उत्तर प्रदेश:

  • राजनाथ सिंह (बीजेपी)
  • जितिन प्रसाद (बीजेपी)
  • अनुप्रिया पटेल (अपना दल प्रमुख)
  • जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख)

कर्नाटक:

  • प्रह्लाद जोशी (बीजेपी)
  • बसवराज बोम्मई (बीजेपी)
  • गोविंद करजोल (बीजेपी)
  • पीसी मोहन (बीजेपी)
  • एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)
इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस में जारी है लेटर बम : शो कॉज नोटिस का सिसोदिया ने दिया जवाब, पूर्व सीएम पर की कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र:

  • प्रतापराव जाधव (बीजेपी)
  • नितिन गडकरी (बीजेपी)
  • पीयूष गोयल (बीजेपी)

मध्य प्रदेश:

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया (बीजेपी)
  • शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी)

तेलंगाना:

  • किशन रेड्डी (बीजेपी)
  • एटाला राजेंदर (बीजेपी)
  • डीके अरुणा (बीजेपी)
  • डी अरविंद (बीजेपी)
  • बंडी संजय (बीजेपी)

ओडिशा:

  • धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी)
  • मनमोहन सामल (बीजेपी)

राजस्थान:

  • गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)
  • दुष्यंत सिंह (बीजेपी)

केरल:

  • सुरेश गोपी (बीजेपी)

बंगाल:

  • शांतुनु ठाकुर (बीजेपी)

आंध्र प्रदेश:

  • दग्गुबती पुरंदेश्वरी (बीजेपी)
  • किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी)

जम्मू:

  • जीतेंद्र सिंह (बीजेपी)
  • जुगल किशोर शर्मा (बीजेपी)

असम और पूर्वोत्तर:

  • सर्बानंद सोनोवाल (बीजेपी)
  • बिजुली कलिता मेधी (बीजेपी)
  • किरेन रिजिजू (बीजेपी)
  • बिप्लब देव (बीजेपी)

भाजपा के पास रहेंगे सभी बड़े मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। यह सभी मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे। जिन अन्य लोगों के शपथ लेने की संभावना है, उनमें वे लोग शामिल होंगे जिन्हें इस्पात, नागरिक उड्डयन और कोयला जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के मंत्रालय सौंपे गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मतगणना को लेकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने अभिकर्ताओं से की अपील, कहा- लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए रहें चौकस

10 साल में पहली बार पूर्ण बहुमत से नहीं जीती बीजेपी
10 साल में पहली बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई है और इसका प्रभाव शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल की बनावट पर भी दिखेगा। सहयोगी दल, खास तौर पर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड एक से अधिक मंत्री पद के लिए दबाव बना रहे हैं। अन्य दलों को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की जरूरत होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles