Advertisment
छत्तीसगढ़महतारी वंदन योजनाराजनीतिरायपुर

जल्द बंद होगी Mahtari Vandan Yojana, महिलाएं होंगी दुखी.. चरणदास महंत के बयान से मची खलबली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। महंत ने कहा, आने वाले दिनों में यह योजना बंद हो जाएगी। डॉ.महंत ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महतारी वंदन योजना को लेकर कहा, अभी रिजल्ट निकले तीन दिन हुए हैँ। अब नए-नए तरीके से महिलाओं को अपात्र घोषित करके उनकी संख्या कम करेंगे।

Mahtari Vandan Yojana

उन्होंने कहा, महतारी वंदन योजना में जो पैसे बांटें जा रहे हैं उसमें किस योजना का पैसा इस्तेमाल हो रहा है, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में साय सरकार इस योजना को बंद करने वाली है और जो महिलाएं 1000 मिलने से खुश थी, उन्हें जल्द ही दुखी होना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस को 10 लोकसभा सीटों पर मिली हार को लेकर भी महंत ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा होगी। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ से एक सांसद को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की वकालत भी की।

इसे भी पढ़ें:  मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कार में लिफ्ट देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

भ्रम फैला रही है कांग्रेस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, महतारी वंदन योजना निरंतर चलने वाली है। इसे लेकर कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। प्रदेश में जब तक साय सरकार रहेगी, तब तक महतारी वंदन योजना जारी रहेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles