Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024राजनीति

नीतीश कुमार NDA का देंगे साथ या ‘INDIA’ से मिलाएंगे हाथ? RLD के जयंत चौधरी ने बताया प्लान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने प्रयास तेज हो गया है. इस इलेक्शन में किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. भाजपा को 240 सीटें मिलीं हैं, लेकिन बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के पास सरकार बनाने के लिए 292 सीटें पर्याप्त हैं. हालांकि, सरकार बनाने के लिए बीजेपी की निर्भरता जेडीयू और टीडीपी पर है. ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बन गए हैं. इस बीच आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार से उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:  Big Breaking: डिप्टी CM विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक

वहीं उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर करते हुए सपा यूपी की सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई है. सपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी में 80 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, दूसरे नंबर पर 33 सीटों के साथ भाजपा और 6 सीटों पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर है. यूपी के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के साथी और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत में जयंत ने कहा, “नीतीश कुमार गंभीर राजनीतिक नेता हैं देश को दिशा देने वाले नेता हैं. नीतीश कुमार ने जो INDIA छोड़ने का फैसला लिया है उनके फैसले से ही प्रेरित होकर हम एनडीए के साथ आए. नीतीश कुमार से मुझे और सीखने का मौका मिलेगा ये मैं उम्मीद करता हूं.”

इसे भी पढ़ें:  अभी पैसे नहीं थे, इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहा

बता दें कि 2024 के लोसभा चनुाव से ठीक पहले केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के पूर्व पीएम और जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की थी. सरकार के इसी फैसले के बाद जयंत ने इंडिया गठबंधन को छोड़ भजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ आने का ऐलान किया था. इसके बाद NDA के तहत यूपी में जयंत को दो सीटों पर लड़ने का मौका मिला और दोनों पर ही पार्टी ने जीत हासिल की. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में जयंत अपने राजनीतिक सफर को लेकर क्या फैसला लेते हैं.

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वादा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles