Advertisment
अंबिकापुरकांग्रेसछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024

अमरजीत भगत के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें, प्रधानमंत्री मोदी की सभा में थाम सकते हैं भाजपा का दामन

भूपेश सरकार में थे खाद्य मंत्री

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज अंबिकापुर में सभा होने वाली है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बीजेपी में प्रवेश की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसकी पुष्टि न‌ तो भाजपा के नेता कर रहे हैं और न ही अमरजीत के करीबी।

अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा से लगातार 4 बार के विधायक और भूपेश सरकार में खाद्य मंत्री रह चुके हैं। पिछला विधानसभा चुनाव वे हार गए। यहां से बीजेपी के रामकुमार टोप्पो को जीत मिली। अमरजीत भगत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं।

जनसंपर्क करते अमरजीत भगत। (फाइल फोटो)

कोल स्कैम में नाम आया है सामने

अमरजीत भगत का नाम कोल स्कैम सहित चावल घोटाले में भी सामने आया था। कोल स्कैम के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी की डायरी में उनका नाम मिला था। आईटी के अधिकारियों ने अमरजीत भगत के रायपुर, अंबिकापुर, सीतापुर के ठिकानों सहित उनके करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे थे। आईटी छापे में अघोषित संपत्ति मिलने का दावा किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सलमान ने परिवार के साथ अपनाया सनातन धर्म, बने राजवीर

अमरजीत भगत लोकसभा चुनाव में भी टिकट के थे मजबूत दावेदार

अमरजीत भगत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे। हालांकि लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद अमरजीत भगत के भाजपा प्रवेश की अटकलें हैं। बताया गया कि उन्होंने भाजपा नेताओं से संपर्क भी किया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles