Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ में नारी-न्याय गारंटी के फॉर्म भरवाएगी कांग्रेस

पायलट ने रूठों को मनाने की दी जिम्मेदारी; घर-घर जाएंगे सीनियर नेता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी बड़ा दांव खेलने जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं से नारी न्याय गारंटी के फॉर्म भरवाएगी। कांग्रेस ने इस योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने का वादा किया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर स्थित राजीव भवन में विभाग प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। लोकसभा में मिलकर काम करने की अपील की है। लेटर बम और आरोप प्रत्यारोप के बीच रूठों को मनाने सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। घर-घर जाकर रूठे नेताओं को मनाया जाएगा। साथ ही पायलट ने कार्यकर्ताओं को पसंद का प्रचारक देने की भी बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  यात्री बसों पर कार्रवाई: 349 यात्री बसों पर लगा भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला

पायलट ने बयान दिया कि लोकसभा के लिए जो प्रत्याशी तय किए गए हैं उनका प्रचार और फीडबैक अच्छा है। बाकी सीटों पर जल्द दिल्ली से प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। क्योंकि बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड धरातल पर क्लियर नहीं है। कांग्रेस ने जो कहा वो पूरा किया।

बिलासपुर में बोले- सभी सीटों पर अप्रत्याशित नतीजे आएंगे

बिलासपुर में बैठक लेने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटों पर अप्रत्याशित परिणाम आएंगे। कांग्रेस अब तक जितनी सीटें नहीं जीत पाई उतनी सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी 300 पार 400 पार का नारा दे रही है, लेकिन उनकी सीटें घटेंगी।

इसे भी पढ़ें:  आदिवासी युवक से अभद्रता और कलेक्टर से बहस मामले में अजय सिंह बीजेपी से निष्कासित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles