Advertisment
छत्तीसगढ़

शादी डॉट कॉम पर फेक आईडी बनाकर नाईजीरियन ने युवती से की 15 लाख की ठगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनादगांव। रिश्तेदारों की बजाए शादी के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर भरोसा करने वाले अगर बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या से सबक नहीं सीख पाएं हैं, तो छत्तीसगढ़ का यह ताजा मामला उनके लिए उदाहरण हो सकता है, जिसमें एक नाईजीरियन ने शादी डॉट कॉम पर फेक आईडी बनाकर राजनांदगांव निवासी युवती से 15,72,000 रुपए की ऑनलाइन ठगी की. भला हो राजनांदगांव पुलिस का जिसने जांच में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर दूसरी युवतियों को ठगे जाने से बचा लिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने डोंगरगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी ने shadi.com में आलोक देशपांडे के नाम शख्स ने स्वयं को यूनाईटेड किंगडम में कार्यरत बताते हुए जल्द ही भारत लौटकर प्रार्थिया से शादी करने की बात कही थी. इस बीच 11 जुलाई 2024 को महिला के पास एक अनजान महिला का फोन आया, जिसने बताया कि आलोक देशपांडे भारत में दिल्ली एयर पोर्ट में विदेशी मुद्रा के साथ आये हैं, उस मुद्रा को भारतीय मुद्रा मे एक्सचेंज करने के लिये प्रक्रिया के तहत फीस जमा करनी होगी.

इसे भी पढ़ें:  '20,000 से अधिक लोगों का भाजपा में प्रवेश'

उसी दौरान कथित आलोक देशपांडे ने भी प्रार्थिया को कॉल कर बोला कि पैसों की अर्जेन्ट जरूरत होने की बात कहते हुए लगातार इमोशनल ब्लेकमेलिंग कर विभिन्न बैंक खातों में कई किस्तों में कुल 15,72,000 रुपए महिला से डलवाए. इसके बाद उसने घटना में प्रयुक्त सभी मोबाइल को बंद कर दिया गया है. ठगी की समझ आने पर महिला ने डोंगरगांव थाना में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध कराया.

विवेचना के दौरान सायबर सेल राजनांदगांव के माध्यम से उक्त shadi.com की प्रोफाइल आईडी, मोबाइल धारक की पतासाजी शुरू की, जिसमें मोबाइल धारक का लोकेशन दिल्ली, तिलक नगर होना पाया गया. इसके बाद राजनादगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर डोंगरगाव थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर दिल्ली के तिलकनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखण्डी संतनगर एक्सटेंशन पर आरोपी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें आरोपी नाईजीरियाई मूल के जानसन सेमुअल को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया.

इसे भी पढ़ें:  देखते ही देखते नाले में बह गई स्विफ्ट कार, 3 लोगों ने जैसे तैसे बचाई अपनी जान, देखें वीडियो

आरोपी ने दिल्ली में रह कर एक भारतीय महिला सहयोगी के साथ मिलकर ठगी करना बताया, जो आरोपी को ठगी के लिए कई फर्जी बैंक खाता तथा सीम उपलब्ध कराती थी, जिसके एवज में 50 प्रतिशत कमीशन लेती थी. इसके साथ ही साथ ठगी का पैसा खातों में आने पर एटीएम से निकासी कर प्रदाय करती थी. इस पर प्रकरण में धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 66 डी आईटी एक्ट जोड़कर जॉनसन सेमुअल को 11 दिसंबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

आरोपी जॉनसन सेमुअल सितम्बर 2018 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिसके वीजा तिथि 2022 को ही समाप्त होने के बावजूद दिल्ली में अनाधिकृत रूप से रह रहा था. इस संबंध में आरोपी के मूल देश घाना गणराज्य के दूतावास कार्यालय में दी गई.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रंजिश में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी जॉनसन सेमुअल वर्तमान में ठगी के उद्देश्य से कई भोली भाली भारतीय महिलाओं से shadi.com के माध्यम से विभिन्न भारतीय नामों से फेक प्रोफाईल बनाकर सायबर ठगी कर रहा था, और वर्तमान में भी सक्रिय था. मौके पर घटना में प्रयुक्त विभिन्न इलेक्ट्रानिक डिवाइस एवं अन्य साक्ष्यों के साथ रंगेहाथ पकड़ कर अन्य भारतीय महिलाओं के साथ भविष्य में होने वाले सायबर ठगी की घटना का रोकने में राजनांदगांव पुलिस ने सफलता हासिल की.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles