Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़

कोरबा में निर्माणाधीन मकान से गिरने से मजदूर की मौत:काम के दौरान फिसला पैरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में पाली थाना के पीछे निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान पंचराम रोहिदास (40साल) के तौर पर हुई है। जो सैला नगर पंचायत का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक पाली के वार्ड क्रमांक 5 में मकान बनाने का काम चल रहा था।

मकान के तीसरी मंजिल पर करीब 35 फीट की ऊंचाई पर पंचराम रोहिदास, आत्मा राम और मंगल सिंह नानपुलाली ये तीनों काम कर रहे थे। इसी दौरान पंचराम रोहिदास का पैर फिसल गया और वो सीधे जमीन पर जा गिरा। इस हादसे में पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  6 खूंखार नक्सली पकड़ाए, एके-47 और जिंदा कारतूस जब्त

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद मृतक के परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूर से काम करवाया जा रहा था इसी कारण मजदूर की जान गई थी। इधर परिजनों का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल इस मामले में पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles