Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रंजिश में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर। थाना जांजगीर पुलिस ने रंजिश के कारण मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले आरोपी शिवम यादव (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुराने केस के निपटारे को लेकर आकाश यादव पर हमला किया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 08.10.2025 को रात लगभग 11:30 बजे, आरोपी शिवम यादव ने आकाश यादव को गाली-गलौच करते हुए पुराने केस को वापस लेने की बात कही। जब आकाश ने ऐसा करने से इंकार किया, तो शिवम ने धमकी देते हुए मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस कार्रवाई:
घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद थाना जांजगीर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके खिलाफ धारा 296, 351 (2), 115(2), 3(5), 118 (1) बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  रोजगार सहायक की शर्मनाक करतूत, घर में पानी भरने आई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles