
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस समेत अन्य दल और लोगों के BJP प्रवेश को लेकर प्रदेश महामंत्री और प्रवेश समिति के प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने BJP में प्रवेश किया। अभी भी बड़ी संख्या में प्रवेश के आवेदन पेंडिंग हैं जल्द ही उन पर भी फैसले होंगे और नेता भाजपा प्रवेश करेंगे।
श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आजादी के लगभग 77 साल हो गए हैं, देश में अमृत काल चल रहा है। पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस या किसी और पार्टी के साथ मिलकर काम करने वाले नेताओं ने देखा कि कैसे देशहित में काम किया जाता है, कैसे विकास के काम किए जाते हैं। कैसे देश को आगे रखा जाता है, कैसे देश को आगे बढ़ाया जाता है।

अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा की वैचारिक स्थिति से जुड़ रहे
इन 10 साल के कार्यकाल को देखकर एक जबरदस्त क्रांतिकारी परिवर्तन लोगों में आया है, तभी आप देख रहे हैं कि दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक सभी प्रदेशों में जो लोग 40-50 साल से दूसरी पार्टियों से जुड़े रहे हैं। वह भी पार्टी छोड़कर भाजपा की वैचारिक स्थिति से जुड़ रहे हैं और भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

20 हज़ार से अधिक लोगों का भाजपा में हुआ प्रवेश
श्रीवास्तव ने कहा कि इसलिए मैं कह सकता हूं कि लगभग दो-तीन महीना के अंदर में विभिन्न नेता विधायक, पूर्व विधायक और अन्य पदाधिकारी जो बड़े-बड़े पदों पर रहे हैं। ऐसे लगभग 20,000 से ज्यादा नेता कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। लगातार यह काम अभी भी जारी है।
बड़ी संख्या में प्रवेश के आवेदन पेंडिंग
आने वाले समय के लिए भी बहुत सारे आवेदन हमारे पास आए हैं। यह भी तय है कि आने वाले समय में और भी प्रवेश बीजेपी में करवाए जाएंगे। भाजपा प्रवेश करने वाले ज्यादातर नेता कांग्रेस पार्टी के ही हैं। कांग्रेस पार्टी लगभग 100 सवाल पुरानी पार्टी है, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को जिस तरह से ठगा है, उनके ही कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि सरकार में क्या कुछ घपले हुए हैं।



