Advertisment
छत्तीसगढ़

देखते ही देखते नाले में बह गई स्विफ्ट कार, 3 लोगों ने जैसे तैसे बचाई अपनी जान, देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते एक स्विफ्ट कार नाले में बह गई. कार में सवार तीन लोगों ने पानी में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

बता दें कि बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नाले और नदियां उफान पर हैं. बरमकेला के विक्रमपाली के पास बुधवार को किकारी नाले को नाला पार कर रही कार अचानक तेज धार मे बह गई. मौके पर मौजूद लोगों में यह नजारा देख हड़कंप मच गया. कार पानी के बहाव में तेजी से बहने लगी. समय रहते कार सवारों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं देखते ही देखते कार नदी में समा गई.
जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा नंबर की स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने जोखिम उठाते हुए पुल के ऊपर से बहते पानी को पार करने की कोशिश की. तेज बहाव में कार अचानक बेकाबू होकर नाले में बह गई. मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, गनीमत रही कि कार सवार तीनों व्यक्ति तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए. इस खतरनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चालक ने भारी लापरवाही बरती है.
इसे भी पढ़ें:  रसोई गैस से भरा ट्रक नाले में पलटा: बैक करते समय पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा, बाल- बाल बची ड्राइवर की जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles