Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में 1200 से अधिक कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश

BJP प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सांसद विजय बघेल, कहा- लोकसभा चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई के एक होटल में आयोजित भाजपा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में रविवार को 1200 से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा में प्रवेश किया। दुर्ग लोकसभा सांसद और बीजेपी सांसद प्रत्याशी विजय बघेल के नेतृत्व यह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार का संकल्प लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं। भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और अबकी बार 400 पार के नारे लगाते रहें।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाने पर छात्र को मिली सजा, ABVP ने स्कूल में जड़ा ताला

प्रदेश सरकार ने 3 महीने के कार्यकाल में वादे पूरे किए

भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन-जन तक पहुंचा है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 3 महीने के कार्यकाल में जनता से किए वादों व मोदी की गारंटी को पूर्ण रूप देने बड़ा काम किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने प्रवेश उत्सव आयोजित

भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिए पार्टी ने भाजपा प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे दुर्ग सांसद विजय बघेल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  बैंक मैनेजर और कैशियर ने किसान से मांगी रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

भाजपा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद जलंधर सिंह, राम दुलार, सुभाष साव, मंगवेंदर सिंह मंगल, शिवा यादव सहित 1200 कांग्रेसियों ने भाजपा में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, संतोष मौर्य, विजय जायसवाल, राहुल परिहार, कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles