Advertisment
छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा-बीजापुरनक्सली

छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमांडर समेत 6 माओवादी ढेर

बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में मुठभेड़; मरने वालों में 2 महिला नक्सली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है, इनमें नक्सलियों का डिप्टी कमांडर भी है। बताया जा रहा है इन पर लाखों रुपए का इनाम घोषित है। फिलहाल इलाके पर पुलिस फोर्स मौजूद है।

मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी इलाके के तालपेरु नदी के पास ये मुठभेड़ नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ हुई है। ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की टीम में कोबरा 210, 205 CRPF 229 बटालियन और DRG के जवान शामिल रहे। इस मुठबेड़ में दो महिला और 4 पुरुष नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

ऑपरेशन में कोबरा 210, 205 CRPF 229 बटालियन और DRG के जवान शामिल।
ऑपरेशन में कोबरा 210, 205 CRPF 229 बटालियन और DRG के जवान शामिल।

मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान

इसे भी पढ़ें:  एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम

मारे गए नक्सलियों में प्लाटून नंबर 10 का डिप्टी कमांडर नागेश, उसकी पत्नी सोनी और गंगी की पहचान हो गई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों की घायल होने के भी संभावना है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और रोजमर्रा की जरूरत का सामान बरामद किया है। जवान अब भी इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं।

दंतेवाड़ा-नारायणपुर मार्ग बंद किया

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा-नारायणपुर मार्ग बंद कर दिया है। जगह-जगह पर पेड़ काटकर, पत्थर डालकर मार्ग बाधित किया है। मालेवाही से आगे कड़ियामेटा के लिए पुलिस जवानों को रवाना किया गया है। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें:  ATM में दिनदहाड़े लूट: महिला की आंख पर स्प्रे डालकर पैसे ले भागा चोर, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

नक्सलियों के TCOC अभियान के दौरान पुलिस की नक्सलियों के खिलाफ यह बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक थी। मार्च से माओवादियों का TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) शुरू हो जाता है, जो जून के पहले हफ्ते तक चलता है। इस दौरान नक्सली बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। हालांकि इस साल TCOC के दौरान पुलिस फोर्स आक्रमक है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles