Advertisment
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा की महिला डॉक्टर से 5 लाख की ठगी

आरोपी बोला- पार्सल में ब्राउन शुगर भेजी हैं, CBI और पुलिस केस का दिखाया धौंस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में CBI का डर दिखाकर अज्ञात व्यक्ति ने महिला डॉक्टर से 5 लाख 47 हजार की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। ठगी की भनक लगते ही महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोर का है।

छाया गौतम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 419, 420, 384, 468 और 471 के अंतर्गत अपराध रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस ने सिम नंबर 9852758177 के धारक के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया है।

छाया गौतम ने थाने में दर्ज कराई FIR
छाया गौतम ने थाने में दर्ज कराई FIR

पुलिस और CBI का डर दिखाकर धोखाधड़ी

इसे भी पढ़ें:  NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर आक्रोश

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि किसी पार्सल को मलेशिया ब्राउन शुगर भेजने के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने डॉक्टर गौतम को फोन किया। उसमें कई तरह की बातें करने के साथ धमकी दी, फिर दिल्ली आने को कहा गया। पुलिस और CBI का डर दिखाकर धोखाधड़ी की गई।

महिला डॉक्टर से की गई धोखाधड़ी।
महिला डॉक्टर से की गई धोखाधड़ी।

खाते को कराया गया होल्ड

ब्लैकमेल और ठगी करने वाले ने छाया गौतम को वीडियो कॉल करने के साथ यह भी बताया था कि इतना सब कुछ करने के बाद उनके खाते को लीगलाइज कर दिया जाएगा। रुपए वापस कर दिए जाएंगे। मामला पुलिस की जानकारी में आने पर खाते को होल्ड कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर जांजगीर-चांपा पुलिस की अभिनव पहल, बांटी 1124 हेलमेट नि:शुल्क

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles