Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसक्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे समेत 5 गिरफ्तार, भूपेश बघेल के सामने BJP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप, SDM ने भेजा जेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान शुक्रवार को टेड़ेसरा मतदान केंद्र में मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पूर्व CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागवत साहू के बेटे सहित 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

26 अप्रैल को टेड़ेसरा मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट मामले में 5 कार्यकर्ताओं को SDM कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांचों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को SDM ने जेल भेज दिया है। धारा 151 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार:ACB ने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, चपरासी से एरियर के बदले मांगी थी घूस

पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वालों में भागवत साहू के बेटे जितेंद्र साहू, राजेन्द्र देशमुख, चन्द्रकांत साहू, सतीश साहू और नरेन्द्र साहू का नाम शामिल है। इन्हीं पर टेड़ेसरा मतदान केंद्र में हंगामा कर मारपीट करने का आरोप है।

टेड़ेसरा मतदान केंद्र में भूपेश बघेल।
टेड़ेसरा मतदान केंद्र में भूपेश बघेल।

100 लोगों के साथ मतदान केंद्र में जा रहे थे भूपेश- विजय शर्मा

मामले में राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा था कि भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आएं लोगों ने महिलाओं से मारपीट और झूमाझटकी की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस मामले में कहा था कि जांच की जाएगी। भूपेश बघेल 100 लोगों के साथ मतदान केंद्र में जा रहे थे, जिन्हें रोका गया।

कार्यकर्ताओं को बाहर भगाती हुई महिला।
कार्यकर्ताओं को बाहर भगाती हुई महिला।

बता दें कि भूपे बघेल ने कहा था कि प्रत्याशी होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ में नहीं जाने दिया। भाजपाईयों की दबंगई चल रही है। उनसे धक्का-मुक्की की गई है। इसके अलावा भूपेश बघेल ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला था।

टेड़ेसरा मतदान केंद्र में विरोध के बाद वापस लौटते हुए भूपेश बघेल।
टेड़ेसरा मतदान केंद्र में विरोध के बाद वापस लौटते हुए भूपेश बघेल।

बूथों पर अपने गुंडे भेजकर लोगों को डरा रही भाजपा- भूपेश बघेल

इसे भी पढ़ें:  CA और ठेकेदार ने Share Market के चक्कर में गंवा दिए करोड़ों रूपये, जालसाजों ने ऐसे फंसाया

भूपेश बघेल ने लिखा कि वह स्वयं प्रत्याशी हैं और उन्हें भाजपा के लोग पोलिंग बूथ पर जाने से रोक रहे हैं। भाजपा बूथों पर अपने गुंडे भेजकर लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है। अपने खिलाफ लोगों का रुझान देखकर छर्रे और उनके आका दोनों बौखला गए हैं।

इनकी विदाई तय हो चुकी है- भूपेश बघेल

कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करें। इनकी विदाई तय हो चुकी है। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ज़्यादा ये छाती पीटेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles