Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़राजनीति

युकांइयों ने जलाया गृहमंत्री का पुतला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर युवक कांग्रेसियों का आरेाप है कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पिछले 2 महीने में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री शर्मा के क्षेत्र में ही 20 से अधिक गंभीर अपराधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें अधिकतर मामलों में सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण देते हुए पीड़ित परिवार के लोग न्याय की आस में भटक रहे हैं। इसके विरोध में गुरुवार को युवक कांग्रेस ने गृहमंत्री का पुतला दहन किया।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजन में नगर के कचहरी चौक पर गृहमंत्री का पुतला जलाया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का दोषी मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध की गतिविधि से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। सरगुजा से लेकर सुकमा तक अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, वहीं प्रदेश सरकार अपराध पर नियंत्रण व लगाम लगाने के बजाय अपराधियों को धर्म के आधार पर संरक्षण दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर की पूर्व महापौर वानी राव का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

गृहमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मामले में धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ देश द्रोह की कार्यवाही करते हुए उनके घरों में बुल्डोजर चलवा रहे हैं, वहीं उनके विधानसभा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के रूप में जाने जाने वाले नागा डबरा के 3 बैगा आदिवासियों को जलाकर मारने वाले अपराधियों के विरूद्ध सामान्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है। साथ ही उनके ही विधानसभा क्षेत्र में साधराम यादव पर गौ तस्करी का आरोप लगाकर उसे मौत के घाट उतारने वाले लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही न कर अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रमुख रूप से दिनेश शर्मा, भगवानदास गढ़ेवाल, विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्दिकी, महामंत्री शिशिर द्विवेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, अजीत सिंह राणा, कमलेश बाबा, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, रफीक खान, राघवेन्द्र ब्यास, मुस्कान परबीन, गौरव सिंह, पंकज शुक्ला, हर्षवर्धन सिंह, सौरभ सिंह, उत्तम पाटले, दिनेश महंत, भोलू यादव, परमेश्वर निर्मले, प्रमोद सिंह, देव कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे । विरोध जताने के लिए जुटे युवक कांग्रेस के सदस्य।

इसे भी पढ़ें:  प्रधान आरक्षक राम आसरा पोर्ते ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles