
जांजगीर-चाम्पा: 4 लाख 35 हजार रुपए के पटाखे जब्त
जांजगीर-चांपा : पटाखा का अवैध भंडारण कर बिक्री करने वाले तीन लोगों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चार लाख 35 हजार 624 रुपये का अवैध पटाखा जब्त किया है। जिले में पुलिस की अैवध पटाखा भंडारण के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है।
पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि डोंगाकोहरौद और पामगढ़ में कुछ लोगों ने अवैध रूप से बिक्री करने के लिए पटाखा भंडारण कर रखेहैं। सूचना पर पुलिस ने डोंगाकोहरौद निवासी खगेन्द्र कौशिक 28 साल के कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए जिसकी कीमत दो लाख 53 हजार 646 रुपये है।
इस तरह पुलिस ने तीन लोगों से 4 लाख 35 हजार 624 रुपये को पटाखा जब्त किया। आरोपितों के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अपराध दर्ज किया गया और गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा , सउनि सरोज पाटले, रामदुलार साहू, बालमती यादव, रज्जू रात्रे, सूरज पाटले, भुनेश्वर साहू, विश्वजीत आदिले, टिकेश्वर राठौर , उमेश दिवाकर एवं थाना स्टाफ का शामिल थे।



