Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

बच्चे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पता बताने वाले को पति ने की इनाम देने की घोषणा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने छोटे बच्चे को घर में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है. महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. पति की यह घोषणा इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के गमेकेला गांव का है.

खेत में जाने के बहाने निकली थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गमेकेला में रहने वाली एक विवाहिता सीमा भगत 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे खेत जाने के नाम से घर से निकली थी जो कि देर रात तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद दूसरे दिन महिला के पति फिलि भगत ने लैलूंगा थाने में पत्नी के लापता हो जाने की शिकायत की.

इसे भी पढ़ें:  गांव में झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक खुलते ही कलेक्टर से की शिकायत, जांच ने टीम ने किया सील

प्रेमी के साथ भागने का शक, पति ने किया इनाम घोषित

घर पर अपने छोटे बेटे को छोड़कर फरार हुई महिला का पति फिलि भगत अपनी पत्नी की खोजबीन में जुटा हुआ था. इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी सीमा भगत किसी दूसरे शख्स के साथ प्रेम करती थी और उसी के साथ वह भाग गई है. महिला के पति फीली भगत ने बताया है कि उसकी पत्नी सीमा भगत और उसके कथित प्रेमी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म के व्हाट्सएप में स्टेटस लगाया गया है और अपनी फोन बंद कर रखा है. अपनी बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला के पति ने कहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका को कहीं भी काम न दिया जाए और उनका पता ठिकाना बताने वाले पर नगद 20 हजार रूपये इनाम देने की भी घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें:  कांकेर में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, आदिवासी समाज ने कहा – फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वालों पर हो कार्रवाई

घर से कीमती जेवरात लेकर भागने का भी लगा आरोप

महिला के पति फिलि भगत ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया है कि वह भागते समय घर में रखे सोने, चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम लेकर फरार हो गई है. बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी ग्राम पंचायत रूडुकेला का रहने वाला है. महिला के पति फिलि भगत ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका पता बताने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है.

बहरहाल, सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी ना तो कोई फोन उसके पति के पास आया है और ना ही घर से भागी पत्नी को खोजने में पुलिस को सफलता मिली है.

इसे भी पढ़ें:  CGMSC घोटाला : सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए पांचों आरोपी, EOW की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles