Advertisment
Uncategorized

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, कई लोग गंभीर रूप से घायल, यूपी-बिहार जाने के लिए उमड़े थे लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के मुंबई से आई है। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल लोग यूपी-बिहार के बताए जा रहे हैं। दिवाली-छठ पर्व पर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने को रविवार सुबह बांद्रा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यात्री ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेन आई और भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

रविवार सुबह बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यह भगदड़ मची है। घायलों में की हालत स्थिर बताई जा रही है जिनका मुंबई के भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

BMC के मुताबिक, बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 22921 से यात्रा करने के लिए आए लोगों की भीड़ इतनी थी कि भगदड़ मच गई। हादसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ। भगदड़ में घायल हुए यात्रियों को बांद्रा के बाबा अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। 10 यात्रियों में से 7 की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, जबकि 3 यात्रियों की स्थिति गंभीर है।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई को झटका, NIA ने भाई अनमोल पर 10 लाख का इनाम घोषित किया

हादसे में घायल घायलों के नामः-

1. शब्बीर अब्दुल रहमान एम/40, हालत स्थिर
2. परमेश्वर सुखदार गुप्ता एम/28, हालत स्थिर
3. रवींद्र हरिहर चुमा एम/30, हालत स्थिर
4. रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति एम/29,  हालत स्थिर
5. संजय तिलकराम कांगाय एम/27, हालत स्थिर
6. दिव्यांशु योगेंद्र यादव एम/18, हालत स्थिर
7. मोहम्मद शरीफ शेख एम/25, हालत स्थिर
8. इंद्रजीत साहनी एम/19,  हालत गंभीर
9. नूर मोहम्मद शेख एम/18, हालत गंभीर

पश्चिमी रेलवे के CRPO ने दी जानकारी 
पश्चिमी रेलवे के सीआरपीओ विनीत अभिषेक ने बताया कि ट्रेन नंबर 22921 मुंबई से गोरखपुर के लिए चलाई जाती है। इस ट्रेन के सारे डब्बे जनरल यानी अनारक्षित होते हैं। ट्रेन को 5:15 पर चलना था, लेकिन त्योहार के सीजन में यह तय किया कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर 2-3 घंटे पहले ही ला कर खड़ा कर दिया जाए ताकि लोग आराम से चढ़ सकें। हालांकि, प्लेटफॉर्म पर आने से पहले ही लोगों ने गाड़ी में चढ़ना शुरू कर दिया। रेलगाड़ी चालू हालत में थी, जब लोगों ने उसके अंदर चढ़ना शुरू किया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Haryana Assembly Election 2024: बेकाबू हुई भीड़ तो दीपेंद्र हुड्डा को छोड़ हेलीकॉप्टर ले उड़ा पायलट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles