Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: सगे भाई की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। थाना बम्हीनडीह क्षेत्र में सगे बड़े भाई की चाकू से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे मुसलमान मोहल्ला बम्हीनडीह निवासी साहिल खान (20) और उसका बड़ा भाई सफर खान लकड़ी काटने की बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर साहिल खान ने हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से सफर खान के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  लबालब भर गया बांगो बांध: खोले गए सभी गेट, हसदेव नदी किनारे के गांवों और कोरबा की निचली बस्तियों पर बाढ़ का खतरा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना बम्हीनडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर सूचना पर 12 जनवरी 2026 को आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में थाना बम्हीनडीह की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles