Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को मिली जमानत: हाथ में संविधान और डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर लहराते जिंदाबाद नारों के बीच निकले बाहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर- चाम्पा। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की जमानत पर जेल से रिहा हो गए हैं। बुधवार को सेशन कोर्ट जांजगीर से MLA बालेश्वर साहू को जमानत मिली है। विधायक बालेश्वर साहू एक हांथ में संविधान की किताब और दूसरे हांथ में डॉ. अम्बेडकर की फोटो लेकर जेल से निकले। धोखाधड़ी के मामले में 9 जनवरी को गिरफ्तारी हुई थी। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उन पर किसान से KCC लोन के नाम पर 42 लाख 78 हजार की धोखाधड़ी का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई करते हुए विधायक बालेश्वर साहू को जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था। धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय में पेश किया गया था। विधायक जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को जिला जेल जांजगीर में दाखिल किए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  भावुक हुए भूपेश बघेल: बोले- दीपावली है, पर बेटे से मिलने की नहीं दी गई अनुमति

अक्टूबर माह में विधायक श्री साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते धोखाधड़ी करने का है आरोप। किसान ने KCC लोन के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर किसान के बैंक खाते से निकाले थे 42 लाख 78 हजार रुपये। साल 2015 से 2020 तक अलग अलग किस्त में पैसे निकाले थे। पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा का फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर निकाली थी रकम। चाम्पा थाने में विधायक और उसके सहयोगी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR। सहयोगी गौतम राठौर की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी। कोर्ट के आदेश से विधायक को पुलिस ने शुक्रवार को विधायक श्री साहू को किया गिरफ्तार।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर, फायरिंग अब भी जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles