Advertisment
छत्तीसगढ़

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत:सूरजपुर में परिजन बोले- रस्सी से बांधकर पीटा, शरीर काला पड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में एक 36 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पत्नी ने उसे शराब की लत से छुटकारा दिलाने 3 दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसे बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हुई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

तेजपुर पोड़ी निवासी विजय देवांगन (36) शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी ने 26 मार्च 2025 को उसे नशा छुड़ाने के उद्देश्य से सूरजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। वहीं, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  राखी बांधने निकली महिला से रास्ते में गैंगरेप, बारी बारी दर्जनभर से अधिक दरिंदो ने दिया वारदात को अंजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि नशा मुक्ति केंद्र विजय की नशे की लत छुड़ाने में मदद करेगा, लेकिन 2 दिन बाद, 28 मार्च की रात, उन्हें नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया कि विजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि विजय की मौत हो चुकी है।

सूरजपुर के इसी नशा मुक्ति केंद्र में युवक को भर्ती कराया गया था।
सूरजपुर के इसी नशा मुक्ति केंद्र में युवक को भर्ती कराया गया था।

केंद्र से फोन आया- विजय को अटैक आया है

मृतक के चाचा ससुर ने कहा कि 26 मार्च की शाम को विजय को भर्ती कराया गया था। 28 मार्च की शाम को फोन आया कि उसे अटैक आया है। हम लोग जिला अस्पताल गए, जहां विजय मृत पड़ा था। विजय की हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें:  डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार, 10 फीट ऊंची उछली वाहन, एक शख्श घायल

परिजन बोले- रस्सी से बांधकर पीटा गया

चाचा ससुर ने कहा कि विजय को इतना मारा गया कि पूरा शरीर काला पड़ गया था। रस्सी से बांधकर उसे पीटा गया है। हमने वीडियो भी बनाया है। पूरे शरीर पर चोट के निशान है। हम रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए थे, लेकिन FIR नहीं की गई। पुलिस ने कहा कि पंचनामा कार्रवाई के बाद आना।

नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों पर कार्रवाई की मांग

मृतक की पत्नी ने कहा कि पति बहुत ज्यादा शराब पीता था। 2-3 दिनों के लिए डराने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए थे। उनको कहा भी था, मारिएगा मत। लेकिन उन लोग बहुत मारे हैं। परिजनों ने घटना को हत्या करार देते हुए नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles