Advertisment
छत्तीसगढ़

नवजात बच्ची को नदी किनारे झाड़ियों में फेंका:जशपुर में राहगीरों ने सुनी रोने की आवाज, पुलिस ने बचाया; अस्पताल में भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र के राजपुरी नदी के किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली। राहगीरों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बगीचा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

बगीचा के खंड चिकित्सा अधिकारी सुनील लकड़ा के अनुसार, ठंड की वजह से बच्ची को हाइपोथर्मिया हो गया था। उनका इलाज जारी है। बेहतर इलाज के लिए बच्ची को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची को झाड़ियों में छोड़ने वालों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा चाकू:घर के बंटवारे को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने आए छोटे भाई पर भी हमला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles