Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में तालाब में डूबकर महिला की मौत, कपड़ा धोते वक्त पत्थर पर पैर फिसलने से पानी में गिरी, नहीं आता था तैरना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में कपड़ा धोने के दौरान पत्थर से पैर फिसलने से महिला सुनीता बाई केवट (27) तालाब में गिर गई। तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। महिला को तैरना नहीं आता था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा का है।

मृत महिला के पति अमित कुमार केवट ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उसकी पत्नी सुनीता तालाब में कपड़ा धोने के लिए गई थी। कपड़ा धोते हुए उसका पैर पत्थर से फिसल गया और वो तालाब के गहरे पानी में चली गई। सुनीता बाई को तैरना नहीं आता था।

इधर आसपास के लोगों ने तालाब में गिरता हुआ देखकर महिला को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  कांकेर लोकसभा सीट की EVM होगी चेक:कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर ECI का फैसला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles