Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरलोकसभा चुनाव 2024

चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बड़ी खुशखबरी, 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों ने दिया समर्थन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शुक्रवार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं समस्त कर्मचारी संगठन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को वोट देने का समर्थन पत्र लिखा है.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने इस समर्थन पत्र में लिखा- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी के गारंटी के मुताबिक 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी. सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विष्णु के सुशासन पर भरोसा है.

इसे भी पढ़ें:  गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, आठ घायल

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारियों का जताया आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने हेतु आभार जताया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा भाजपा जो कहती है, वह करती है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार जताता हूं. निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी.

इसे भी पढ़ें:  बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला:पत्नी ने अवैध संबंध छिपाने रची साजिश; शराब में मिला दी सल्फास की गोलियां

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles