Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमजांजगीर-चांपासुसाइड

जांजगीर में युवक ने घर के मंदिर में लगाई फांसी:बैगा का करता था काम, मां गई थी मायके, मौत का कारण अज्ञात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने घर के अंदर बने दुर्गा मंदिर की घंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी मां मायके गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया की है।

जानकारी के अनुसार, सूरज यादव (24) सुबह से दिखाई नहीं दिया। तब उसके घर जाकर लोगों ने देखा, तो अंदर बने मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसे खोलने पर सूरज मंदिर के अंदर घंटी में कपड़े को फंदा बनाकर लटकते दिखा। पास में कुर्सी भी रखी हुई थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। युवक ने किस कारण आत्महत्या की है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत : खेत में काम करने गए थे, बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े थे

युवक की मां ईश्वरी यादव (45) ने बताया कि, वो 3 से 4 दिन पहले ही अपने मायके हरदी बाजार बोकरामुड़ा गई थी। सूरज घर में अकेला था। वह पूजा पाठ करता था और बैगा भी था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles