Advertisment
देश- विदेश

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयंकर भूकंप, 7.2 की तीव्रता से कांप उठी धरती, सैकड़ों घर-पुल मलबे में तब्दील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बड़ी खबर भारत के पड़ोसी देश म्यांमार से आई है। म्यांमार में भयंकर भूकंप आया है। दोपहर 12 बजे के करीब (भारतीय समयानुसार) म्यांमार में धरती भयंकर भूकंप के तेज झटके के कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर म्यांमार में भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। भूकंप से देश में भारी तबाही की आशंका व्यक्त की गई है। कई पुल-पलिया ध्वस्त हो गए हैं। वहीं सैकड़ों घर मलबे में तब्दील हो गया है। अधिकारियों ने संभावित नुकसानों का आकलन करने के लिए तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में धरती के 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसके झटके बैंकॉक से दिल्ली तक महसूस किए गए। साथ ही  इसके झटके पड़ोसी देश बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाइलैंड में भी महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें:  भारत नहीं चाहेगा बलूचिस्तान में अशांति... पूर्व पाकिस्‍तानी उच्‍चायुक्‍त ने खोली हिंसा की परतें, अमेरिका, ईरान और चीन का लिया नाम

झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि यहां अब तक भूकंप के दो झटके महसूस किएगए हैं। दोनों भूकंप की तीव्रता छह और सात के आसपास मापी गई है। भूकंप के झटके थाईलैंड तक महसूस किए गए। बैंकॉक में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि म्यांमार रुक-रुककर लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था।

म्यांमार के मांडले में इरावदी नदी पर बना सुप्रसिद्ध अवा ब्रिज गिर गया है। भूकंप में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना तेज था कि करीब 900 किलोमीटर दूर बैंकॉक में भी इसके झटके महसूस किए गए। बैंकॉक में इस भूकंप ने काफी तबाही मचाई। बैंकॉक में एक निमार्णाधिन बहुमंजिला इमारत जमिंदोज हो गई. इसका वीडियो सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  RBI का बड़ा फैसला, रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

ग्रेटर बैंकॉक में 17 मिलियन से ज्यादा की आबादी प्रभावित
ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र में 17 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग ऊंची इमारतों में रहते हैं। जब भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो घबराए हुए लोग सेंट्रल बैंकॉक की सड़कों पर निकल आए। यह स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई लोग दोपहर की धूप से बचने के लिए सड़कों पर ही खड़े रहे और कुछ देर बाद ही अपने घरों में लौटे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की झटकों की वजह से एक ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles