Advertisment
Uncategorized

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में इन 9 रंगों का है विशेष महत्व, जानें किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व माना जाता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं, हर दिन मां के पसंदीदा रंग के कपड़े पहनते हैं और उन्हें उनका पसंदीदा प्रसाद चढ़ाते हैं. मां दुर्गा की पूजा के इस नौ दिवसीय पर्व में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किस दिन किस रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करने से शुभ फल मिलता है तो पढ़ें ये खबर…

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग
ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है. चूंकि देवी शैलपुत्री को पीला रंग पसंद है, इसलिए उन्हें पीले रंग का भोजन चढ़ाकर और पीले रंग के कपड़े पहनाकर पूजा की जाती है.

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग का महत्व
हरा रंग विकास और सद्भाव का रंग है. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. जो समृद्धि और सद्भाव का एक रूप है. हरा वह रंग है जो प्रकृति, उर्वरता और समृद्धि को दर्शाता है. दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी को खुश करने के लिए आप हरे रंग का वस्त्र पहनकर मां की पूजा आराधना कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:  ताजमहल के अंदर युवकों ने कर दिया बड़ा कांड: मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, वीडियो वायरल हुआ तो गिरफ्तार

चैत्र नवरात्रि के तीसरा दिन ग्रे रंग का महत्व
तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, जो फ्लेग्जिबिलिटी और शक्ति का प्रतीक हैं. ग्रे एक शक्तिशाली रंग है, क्योंकि यह निष्पक्षता और संतुलन का प्रतीक है. मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए आप इस दिन भूरे या ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं.

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग का महत्व
नारंगी रंग जोश और ऊर्जा का प्रतीक है. चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती हैं, जो जोश और जुनून का प्रतीक हैं. नारंगी इस त्यौहार की भावना का रंग है-यह ऊर्जावान और जीवंत है. इस दिन आप नारंगी रंग की सूती साड़ी पहनकर देवी मां की पूजा कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या से नेपाल तक विवाह पंचमी के कार्यक्रम शुरू, बारातियों के स्वागत से लेकर रुकने तक की की गई व्यवस्था

चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन सफेद रंग का महत्व
पांचवां दिन देवी स्कंदमाता को समर्पित है जो पवित्रता और शांति का प्रतीक हैं. सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है. इस दिन लाल बॉर्डर वाली सफ़ेद रंग की साड़ी पहनने की परंपरा बहुत पुरानी है.

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन लाल रंग का महत्व
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती हैं, जो बहादुरी और शक्ति का प्रतीक हैं. लाल रंग बोल्ड है और प्यार और ताकत का प्रतिनिधित्व करता है. छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा करते समय लाल रंग के वस्त्र पहने जाते हैं.

चैत्र नवरात्रि के सातवां दिन नीले रंग का महत्व
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक हैं. नीला रंग शांति, ज्ञान और गहराई को दर्शाता है. यह रंग मां कालरात्रि को बहुत प्रिय है. इस दिन पूजा करते समय आपको नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक ,’दुख की घड़ी में ईरान के साथ भारत’

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग का महत्व

चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है, जो प्रेम और करुणा की प्रतिमूर्ति हैं और गुलाबी रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है. गुलाबी एक सुखदायक रंग है जो प्रेम और गर्मजोशी को दर्शाता है. इस दिन आप गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर देवी की पूजा कर सकती हैं.

चैत्र नवरात्रि के नौवें और अंतिम बैंगनी रंग का महत्व

नवरात्रि के नौवें दिन मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है. यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है .मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग बहुत पसंद है. इस दिन आप इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकते हैं.

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles