Advertisment
देश- विदेश

कंगाली में आटा गीलाः भारत के लिए एयरस्पेस बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, दो महीने में गंवाए 400 करोड़ रुपये

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारत की तरफ से सिंधु जल संधि निलंबन के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया था। हालांकि उसका यह निर्णय उसी पर भारी पड़ रहा है। भारत के लिए एयरस्पेस बंद करना पाकिस्तान को इतना भारी पड़ गया कि दो महीने में 400 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी रुपये) गंवा दिए। भिखारी पाकिस्तान के लिए यह कंगाली में आटा गीला वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है।

पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र 24 अप्रैल 2025 को बंद कर दिया था, एक दिन पहले भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की थी। इस कदम से पाकिस्तान को सिर्फ दो महीनों (24 अप्रैल से 30 जून 2025) में 4.10 अरब पाकिस्तानी रुपये (127 करोड़ भारतीय रुपये) का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  भारत समेत 75 देशों को राहत, चीन पर 125% वाला टैरिफ बम... अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नए ऐलान की बड़ी बातें

पाकिस्तान की संसद में शुक्रवार (8 अगस्त 2025) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान को दो महीनों में 4.10 अरब (1240 करोड़) पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह नुकसान 24 अप्रैल से 30 जून, 2025 के बीच हुआ, जब भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। इस कदम से रोजाना 100 से 150 भारतीय विमान प्रभावित हुए हैं।

5 साल में बढ़ा PAA का राजस्व: पाकिस्तान

अपनी पीठ थपथपाते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन नुकसानों के बावजूद, पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण का कुल राजस्व 2019 में $508,000 से बढ़कर 2025 में $760,000 हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई क्षेत्र प्रतिबंध संघीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसे वित्तीय नुकसान होता हैं लेकिन संप्रभुता और राष्ट्रीय रक्षा आर्थिक विचारों से ऊपर होती है। बता दें कि साल 2019 में, सीमा पार तनाव के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से पाकिस्तान को 54 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  चीन ने चली एक और चाल: इस नापाक हरकत के लिए भारत और बांग्लादेश हुए साथ, एक्सपर्ट बोले- भूंकप आ जाएगा

भारतीय विमानों के लिए बंद हैं पाक का एयरस्पेस

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र अभी भी भारतीय विमानों के लिए बंद है और अगस्त के अंतिम सप्ताह तक बंद रहेगा। इसी तरह, भारतीय हवाई क्षेत्र भी बंद रहेगा और भारतीय मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करते समय कोई भी कीमत बहुत ज़्यादा नहीं होती।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles