Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसबीजेपीराजनीति

अरे डरो मत, भागो मत…मुकाबला करो: राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर PM मोदी का तंज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर PM मोदी ने तंज कसा है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शहजादे को मालूम है कि वह वायनाड से भी हारने वाले हैं। ये लोग घूम-घूमकर कहते हैं कि डरो मत। आज मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह डरो नहीं, भागे नहीं… मुकाबल करो

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पहले ही बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हारने वाले हैं। हार के डर से मतदान समाप्त होते ही वह दूसरी सीट ढूंढने लग जाएंगे। पहले वह अमेठी से डरकर भाग गए और अब रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव बहिष्कार करने ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से टिकट दिया गया है। राहुल केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां दूसरे चरण में वोटिंग हो चुकी है।

पीएम ने कहा कि मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है। शायद कोई इंसान अपने जीवन में ऐसी कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं और सालों-साल ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है। जीवन में इससे बड़ा संतोष क्या होता है. उन्होंने कहा कि मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं, मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं। मैं तो आपकी सेवा का संकल्प लेकर, महान भारत माता के 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं।

इसे भी पढ़ें:  सपा में शामिल होंगी अपर्णा यादव? मनाने में जुटी BJP, योगी की मंत्री कर रहीं बात

10 साल में गरीबी से बाहर निकले 25 करोड़ लोग

पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में खत्म की गई गरीबी की जानकारी भी जनता को दी। उन्होंने कहा कि जब मैं गरीबी देखता हूं, आपकी परेशानियां देखता हूं तो मेरी छटपटाहट और बढ़ जाती है, क्योंकि यह सब देखता हूं तो मुझे अपने जीवन के दिन याद आ जाते हैं। मेरा भारत अब गरीबी का जीवन नहीं जीएगा. 25 करोड़ लोग 10 साल में गरीबी से निकले हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles