Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसनई दिल्लीराजनीति

BIG BREAKING: राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस का ऐलान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। राहुला का सामना बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से होगा। वहीं कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  भूपेश बोले-राहुल गांधी ने मोदी के पजामे का नाड़ा काटा:राजनांदगांव में कहा- तैयार रहें कार्यकर्ता, NDA में फूट; हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव

बता दें कि अमेठी से बीजेपी की सांसद स्मृति ईरानी (MP Smriti Irani) एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। दिनेश 2019 का चुनाव हार गए थे। 2019 में रायबरेली से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी।

वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी

अमेठी सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था। उसके बाद वे लगातार तीन बार 2019 तक वहां से संसद सदस्य बने रहे। राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा है. वहां दूसरे चरण में वोटिंग हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव के बीच रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान ओडिशा की पिकअप से 50 लाख कैश बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles