
बिहार विधानसभा चुनाव पर अबतक की सबसे बड़ी अपडेट, NDA जीतेगी 200 से ज्यादा सीट!, राजद का होगा सूपड़ा साफ, टूटेंगे कई रिकॉर्ड
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले चुनाव की तैयारियां सभी पार्टियों ने अभी से शुरू कर दी है। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव पर अबतक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू (JDU) की नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) 200 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। वहीं राजद (RJD) का सूपड़ा साफ हो जाएगा। ये दावा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने किया है।
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय झा ने कहा कि साल 2010 के विधानसभा चुनाव में NDA को 206 सीटें हासिल हुई थीं, लेकिन इस बार इससे भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। इस बार एनडीए साल 2010 में आई सीटों का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा। बता दें कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 122 सीट जीतना जरूरी है।
बता दें कि वर्ष 2020 में हुए चुनाव में NDA को 125 सीटें मिली थीं। इसमें बीजेपी को 74 और जदयू को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीजेपी से कम सीट होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही चुना गया था। इसके उलट, महागठबंधन को 110 सीटें हासिल हुई थीं। इसमें कांग्रेस, आरजेडी और कम्यूनिस्ट पार्टियां शामिल थी। तेजस्वी यादव की लीडरशिप में आरजेडी ने 75 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस को महज 19 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी।
लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली थी करारी शिकस्त
हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन इंडिया गठबंधन पर भारी पड़ा था। 40 विधानसभा सीटों में से NDA 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं इंडिया गठबंधन को महज 9 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। आरजेडी 23 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए महज 4 सीट जीत पाई थी। जबकि कांग्रेस ने 9 पर चुनाव लड़ा था और तीन पर जीत हासिल की थी।



