Advertisment
अन्य खबरेंराजनीति

योगी आदित्यनाथ को पसंद न करने वाले व्यक्ति ने बनाया फर्जी वीडियो, गिरफ्तार

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

नोएडा. एसटीएफ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक ने पुलवामा हमले पर बनाए गए वीडियो में सीएम योगी की आवाज का इस्तेमाल किया था. देश के वर्तमान राजनिति माहौल में आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये नेताओं के नकली ऑडियो-वीडियो के जरिए अपने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करना आम बात होती जा रही है. इस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फैक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वायरल करने वाले युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है.

इस बारे में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का नाम श्याम गुप्ता है वह गौतमबुद्ध नगर के बरोला का रहने वाला है. उसने विपक्षी दल के एक बड़े नेता का पुलवामा हमले को लेकर दिए गये भाषण को एआई के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवाज में बदलकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था.

इसे भी पढ़ें:  कवासी लखमा पर FIR, PM पर अभद्र टिप्पणी की थी

इसकी सूचना पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वह रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष है. वह सीएम योगी को पसंद नहीं करता है. उन्हें बदनाम करने के लिए उसने पुराने वीडियो को एआई से एडिट कराकर वायरल किया था. जिस एक्स हैंडल से यह वायरल किया गया, वह उसका ही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles