Advertisment
छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस ने सुरंग में छुपा कर रखा नक्सलियों का 8 लाख रुपए किया बरामद, एक्सप्लोसिव भी मिला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को एक के बाद एक झटका मिल रहा है. गुरुवार को बीजापुर और कांकेर में हुए मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए. आज गरियाबंद में ज्वाइंट फोर्स ने नक्सलियों का डंप किया हुआ 8 लाख रुपये कैश बरामद किया है. भारी मात्रा में बम बनाने का जिलेटिन और बारूद भी पुलिस को मिला है.

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि डीएसपी गरिमा दादर के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान में गरियांबद पुलिस, एसटीएफ, कोबरा, CRPF 207 , ई-30 आप्स टीम को नक्सलियों का डंप रिकवर करने में सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर मैनपुर के पण्डरीपानी के पहाड़ी क्षेत्र में ये कार्रवाई की गई. वहां जाकर तलाशी अभियान चलाया गया तो पता चला कि सुरंग के अंदर नक्सलियों ने अपना कुछ सामान छिपा कर रखा है. वहां एक डंप मिला, टिफिन और प्लास्टिक थैलियों के अंदर पूरा सामान मिला.

इसे भी पढ़ें:  विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची सैकड़ों महिलाएं, अनुमति नहीं मिलने पर किया चक्काजाम, देखें VIDEO…

एसपी ने बताया कि सुरंग में मिले डंप में 8 लाख रुपये कैश, एक्सप्लोसिव सामग्री, नक्सली साहित्य व डायरी मिली है. इस मामले में मैनपुर थाने में एफआईआर की गई है. 8 लाख रुपये का सोर्स भी पता लगाया जा रहा है कि नक्सलियों ने कहां से ये पैसा इकट्ठा किया है. जो इसमें शामिल रहेंगे उन पर कार्रवाई होगी. पुलिस ने ऐसे लोगों पर UAPA (Unlawful Activities Prevention Act ) की धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही है.

एसपी ने कहा कि जो भी नक्सली सरेंडर करना चाह रहे हैं वे किसी भी थाने या कैंप में जाकर सरेंडर कर सकते हैं. उनकी जीवन की रक्षा की जाएगी. सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएगी. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ें:  नगर पालिका ने सरकारी जमीन से हटाया राजस्व मंत्री का कब्जा! यहां चलाया बुलडोजर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles