Advertisment
छत्तीसगढ़

असामाजिक तत्वों ने देशी-अंग्रेजी शराब दुकानों में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। महासमुंद जिले के बेमचा और एकता चौक स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों में शुक्रवार-शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देने वालों ने सीढ़ी के सहारे रौशनदान से दुकान के अंदर पेट्रोल डाला और आग लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात करीब 3 बजे दुकान में मौजूद गार्ड ने संदिग्ध आवाजें सुनीं और पीछे जाकर देखा तो दो लोग सीढ़ी लेकर भागते नजर आए। गार्ड के शोर मचाने पर वे घबराकर सीढ़ी छोड़कर फरार हो गए। गार्ड ने तुरंत अफसरों और पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के सुनील सोनी 46 हजार मतों से जीते : बोले- सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर करेंगे विकास

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles