
आबकारी उप निरीक्षक भर्ती निरस्त: विभाग ने कहा- सूची में टाइपिंग एरर, सुधार के बाद जारी होगी नई सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आबकारी विभाग में चयनित उप निरीक्षकों की चयन सूची पर घमासान मच गया है। सरकार के इस आदेश ने युवाओं को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आबकारी विभाग ने नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया है।
गौरतलब है कि, इस आदेश के जारी होने के बाद आबकारी उप निरीक्षक नियुक्ति आदेश निरस्त करने के संबंध में विभाग ने सफाई दी है। बताया गया है कि, टंकण त्रुटि (टाइपिंग एरर) के कारण निरस्त नियुक्ति आदेश जारी किया गया। सुधार के बाद विभाग पुनः नियुक्ति आदेश जारी करेगा।
वर्ष 2024 में आयोजित की गई थी परीक्षा
अपर आयुक्त ने आदेश जारी कर कहा कि, तकनीकी कारणों से तत्काल प्रभाव से आबकारी SI की पद स्थापना निरस्त की जाती है। आपको बता दें कि, यह परीक्षा लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 में आयोजित की थी। यहां नीचे जारी आदेश की कॉपी देखे जा सकते हैं।



